भारतीय न्याय संहिता, 2023 THE BHARATIYA NYAYA SANHITA 2023 अधिनियम का संख्याक 45[25th December, 2023.]
अपराधों से संबंधित उपबंधों का समेकन और
संशोधन करने तथा उससे संबद्ध या उससे आनुषंगिक
विषयों के लिए अधिनियम ।
भारत गणराज्य के चौहत्तरवें वर्ष में संसद द्वारा
निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो:-अध्याय 1प्रारम्भिक
1. संक्षिप्त नाम, प्रारम्भ और लागू होना (1)
इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम भारतीय न्याय
संहिता, 2023 है।
(2) यह उस तारीख को प्रवृत्त होगा, जो केन्द्रीय
सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, नियत करे और
इस संहिता के भिन्न-भिन्न उपबंधों के लिए भिन्नभिन्न तारीखें नियत की जा सकेंगी।
(3) प्रत्येक व्यक्ति इस संहिता के उपबन्धों के
प्रतिकूल प्रत्येक कार्य या लोप के लिए, जिसका वह
भारत के भीतर दोषी होगा, इसी संहिता के अधीन
दण्डनीय होगा अन्यथा नहीं।
(4) भारत से परे किए गए किसी अपराध के लिए जो
कोई व्यक्ति भारत में तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के
अनुसार विचारण का पात्र हो, भारत से परे किए गए
किसी कार्य के लिए उसे इस संहिता के उपबन्धों के
अनुसार ऐसा बरता जाएगा, मानो वह कार्य भारत के
भीतर किया गया था।
(5) इस संहिता के उपबंध-- (क) भारत से बाहर और परे किसी स्थान में भारत के
किसी नागरिक द्वारा;
- (ख) भारत में रजिस्ट्रीकृत किसी पोत या विमान पर,
चाहे वह कहीं भी हो किसी व्यक्ति द्वारा
- (ग) भारत में अवस्थित किसी कंप्यूटर संसाधन को
लक्ष्य बनाकर भारत से बाहर और परे किसी स्थान पर
किसी व्यक्ति द्वारा;
किए गये किसी अपराध को भी लागू हैं।
■ स्पष्टीकरण. - इस धारा में अपराध शब्द के
अन्तर्गत भारत से बाहर किया गया ऐसा प्रत्येक कार्य
आता है, जो यदि भारत में किया गया होता तो इस
संहिता के अधीन दंडनीय होता।
दृष्टान्त क, जो भारत का नागरिक है, भारत से बाहर और परे
किसी स्थान पर हत्या करता है, वह भारत के किसी
स्थान में, जहां वह पाया जाए, हत्या के लिए
विचारित और दोषसिद्ध किया जा सकता है।
(6) इस संहिता में की कोई बात, भारत सरकार की
सेवा के अधिकारियों, सैनिकों, नौसैनिकों या वायु
सैनिकों द्वारा विद्रोह और अभित्यजन के लिए दण्डित
करने वाले किसी अधिनियम के उपबन्धों, या किसी
विशेष या स्थानीय विधि के उपबन्धों पर प्रभाव नहीं
डालेगी। CHAPTER I PRELIMINARY
1. Short title, commencement and
application.-
(1) This Act may be called
the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023.
(2) It shall come into force on such date
as the Central Government may, by
notification in the Official Gazette,
appoint, and different dates may be
appointed for different provisions of this
Sanhita.
(3) Every person shall be liable to
punishment under this Sanhita and not
otherwise for every act or omission
contrary to the provisions thereof, of
which he shall be guilty within India.
(4) Any person liable, by any law for the
time being in force in India, to be tried for
an offence committed beyond India shall
be dealt with according to the provisions
of this Sanhita for any act committed beyond India in the same manner as if
such act had been committed within
India.
(5) The provisions of this Sanhita shall
also apply to any offence committed by - (a) any citizen of India in any place
without and beyond India;
- (b) any person on any ship or aircraft
registered in India wherever it may be;
- (c) any person in any place without and
beyond India committing offence
targeting a computer resource located in
India.
■ Explanation.-In this section, the
word "offence" includes every act
committed outside India which, if
committed in India, would be punishable
under this Sanhita.
Illustration. A, who is a citizen of India, commits a
murder in any place without and beyond
India. He can be tried and convicted of
murder in any place in India in which he
may be found.
(6) Nothing in this Sanhita shall affect the
provisions of any Act for punishing
mutiny and desertion of officers, soldiers,
sailors or airmen in the service of the
Government of India or the provisions of
any special or local law.
अपराधों से संबंधित उपबंधों का समेकन और
संशोधन करने तथा उससे संबद्ध या उससे आनुषंगिक
विषयों के लिए अधिनियम ।
भारत गणराज्य के चौहत्तरवें वर्ष में संसद द्वारा
निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो:-
अध्याय 1
प्रारम्भिक
1.
संक्षिप्त नाम, प्रारम्भ और लागू होना
(1)
इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम भारतीय न्याय
संहिता, 2023 है।
(2) यह उस तारीख को प्रवृत्त होगा, जो केन्द्रीय
सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, नियत करे और
इस संहिता के भिन्न-भिन्न उपबंधों के लिए भिन्नभिन्न तारीखें नियत की जा सकेंगी।
(3) प्रत्येक व्यक्ति इस संहिता के उपबन्धों के
प्रतिकूल प्रत्येक कार्य या लोप के लिए, जिसका वह
भारत के भीतर दोषी होगा, इसी संहिता के अधीन
दण्डनीय होगा अन्यथा नहीं।
(4) भारत से परे किए गए किसी अपराध के लिए जो
कोई व्यक्ति भारत में तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के
अनुसार विचारण का पात्र हो, भारत से परे किए गए
किसी कार्य के लिए उसे इस संहिता के उपबन्धों के
अनुसार ऐसा बरता जाएगा, मानो वह कार्य भारत के
भीतर किया गया था।
(5) इस संहिता के उपबंध-
- (क) भारत से बाहर और परे किसी स्थान में भारत के किसी नागरिक द्वारा;
- (ख) भारत में रजिस्ट्रीकृत किसी पोत या विमान पर, चाहे वह कहीं भी हो किसी व्यक्ति द्वारा
- (ग) भारत में अवस्थित किसी कंप्यूटर संसाधन को लक्ष्य बनाकर भारत से बाहर और परे किसी स्थान पर किसी व्यक्ति द्वारा; किए गये किसी अपराध को भी लागू हैं।
■ स्पष्टीकरण. - इस धारा में अपराध शब्द के
अन्तर्गत भारत से बाहर किया गया ऐसा प्रत्येक कार्य
आता है, जो यदि भारत में किया गया होता तो इस
संहिता के अधीन दंडनीय होता।
दृष्टान्त
क, जो भारत का नागरिक है, भारत से बाहर और परे
किसी स्थान पर हत्या करता है, वह भारत के किसी
स्थान में, जहां वह पाया जाए, हत्या के लिए
विचारित और दोषसिद्ध किया जा सकता है।
(6) इस संहिता में की कोई बात, भारत सरकार की
सेवा के अधिकारियों, सैनिकों, नौसैनिकों या वायु
सैनिकों द्वारा विद्रोह और अभित्यजन के लिए दण्डित
करने वाले किसी अधिनियम के उपबन्धों, या किसी
विशेष या स्थानीय विधि के उपबन्धों पर प्रभाव नहीं
डालेगी।
CHAPTER I
PRELIMINARY
1. Short title, commencement and
application.-
(1) This Act may be called
the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023.
(2) It shall come into force on such date
as the Central Government may, by
notification in the Official Gazette,
appoint, and different dates may be
appointed for different provisions of this
Sanhita.
(3) Every person shall be liable to
punishment under this Sanhita and not
otherwise for every act or omission
contrary to the provisions thereof, of
which he shall be guilty within India.
(4) Any person liable, by any law for the
time being in force in India, to be tried for
an offence committed beyond India shall
be dealt with according to the provisions
of this Sanhita for any act committed beyond India in the same manner as if
such act had been committed within
India.
(5) The provisions of this Sanhita shall
also apply to any offence committed by
- (a) any citizen of India in any place without and beyond India;
- (b) any person on any ship or aircraft registered in India wherever it may be;
- (c) any person in any place without and beyond India committing offence targeting a computer resource located in India.
■ Explanation.-In this section, the
word "offence" includes every act
committed outside India which, if
committed in India, would be punishable
under this Sanhita.
Illustration.
A, who is a citizen of India, commits a