भारतीय न्याय संहिता, 2023
THE BHARATIYA NYAYA SANHITA 2023 अधिनियम का संख्याक 45[25th December, 2023.]
2. परिभाषाएं. - इस संहिता में जब तक कि संदर्भ
से अन्यथा अपेक्षित न -हो.
(1) "कार्य" कार्य शब्द कार्यावली का द्योतक उसी
प्रकार है, जिस प्रकार एक कार्य का;
(2) "जीवजन्तु ” शब्द मानव से भिन्न किसी
जीवधारी अभिप्रेत है;
(3) "बालक" से अठारह वर्ष से कम आयु का
कोई व्यक्ति अभिप्रेत है;
(4 ) “कूटकरण" से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो एक
चीज को दूसरी चीज के सदृश इस आशय से करता है
कि वह उस सदृश से प्रबंधना करे, या यह संभाव्य
जानते हुए करता है कि तद्वारा प्रबंधना की जाएगी,
वह "कूटकरण" करता है, यह कहा जाता है;
■ स्पष्टीकरण -
1.- कूटकरण के लिए यह आवश्यक नहीं है कि नकल ठीक वैसी ही हो ।
■ स्पष्टीकरण -
2.- जब कि कोई व्यक्ति एक चीज
को दूसरी चीज के सदृश कर दे और सादृश्य ऐसा है
कि तद्वारा किसी व्यक्ति को प्रवचना हो सकती हो,
तो जब तक कि तत्प्रतिकूल साबित न किया जाए,
यह उपधारणा की जाएगी कि जो व्यक्ति एक चीज को
दूसरी चीज के इस प्रकार सदृश बनाता है उसका
आशय उस सदृश द्वारा प्रवंचना करने का था या वह
यह सम्भाव्य जानता था कि तद्वारा प्रवंचना की
जाएगी;
(5) "न्यायालय" शब्द उस न्यायाधीश का, जिसे
अकेले ही को न्यायिकतः कार्य करने के लिए विधि
द्वारा सशक्त किया गया हो, या उस न्यायाधीश
निकाय का, जिसे एक निकाय के रूप में न्यायिकतः कार्य करने के लिए विधि द्वारा सशक्त किया गया हो,
जबकि ऐसा न्यायाधीश या न्यायाधीश निकाय न्यायिकत कार्य कर रहा हो, अभिप्रेत है;
(6) “मृत्यु” जब तक कि संदर्भ के तत्प्रतिकूल
प्रतीत न हो, मृत्यु शब्द मानव की मृत्यु का द्योतक है;
(7) “बेईमानी" से इस आशय से कोई कार्य करना अभिप्रेत है जो एक व्यक्ति को सदोष अभिलाभ
कारित करे या अन्य व्यक्ति को सदोष हानि कारित करे;
(8) “दस्तावेज" से कोई ऐसा विषय अभिप्रेत है, जिसको किसी पदार्थ पर अक्षरों, अंकों या चिह्न के साधन द्वारा, या उनसे एक से अधिक साधनों द्वारा अभिव्यक्त या वर्णित किया गया हो, और इसके अंतर्गत ऐसे इलैक्ट्रॉनिक और डिजिटल अभिलेख भी हैं, जो उस विषय के साक्ष्य के रूप में उपयोग किए जाने को आशयित हो या उपयोग किया जा सके;
■ स्पष्टीकरण 1. - यह तत्वहीन है कि किस साधन द्वारा या किस पदार्थ पर अक्षर, अंक या चिह्न बनाए गए हैं, या यह कि साक्ष्य किसी न्यायालय के लिए आशयित है या नहीं, या उसमें उपयोग किया जा सकेगा या नहीं।
दृष्टान्त
- (क) किसी संविदा के निबंधनों को अभिव्यक्त करने वाला लेख, जो उस संविदा के साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सके, दस्तावेज है।
- (ख) बैंककार पर दिया गया चेक,दस्तावेज है।
- (ग) मुख्तारनामा, दस्तावेज ।
- (घ) मानचित्र या रेखांक, जिसको साक्ष्य के रूप में उपयोग में लाने का आशय हो या जो उपयोग में लाया जा सके, दस्तावेज है;
- (ङ) जिस लेख में निर्देश या अनुदेश अन्तर्विष्ट हों, दस्तावेज है।
■ स्पष्टीकरण 2. - अक्षरों, अंकों या चिह्नों से जो
कुछ भी वाणिज्यिक या अन्य प्रथा के अनुसार
व्याख्या करने पर अभिव्यक्त होता है, वह इस धारा
के अर्थ के अन्तर्गत ऐसे अक्षरों, अंकों या चिह्नों से
अभिव्यक्त हुआ समझा जाएगा, चाहे वह वास्तव में अभिव्यक्त न भी किया गया हो ।
दृष्टान्त
क - एक विनिमयपत्र की पीठ पर जो उसके आदेश के
अनुसार देय है, अपना नाम लिख देता है।
वाणिज्यिक प्रथा के अनुसार व्याख्या करने पर इस
पृष्ठांकन का अर्थ यह है कि धारक को विनिमयपत्र
का भुगतान कर दिया जाए। पृष्ठांकन एक दस्तावेज है और इसका अर्थ उसी प्रकार से लगाया जाएगा मानो
हस्ताक्षर के ऊपर धारक को भुगतान करो शब्द या
उस प्रभाव वाले शब्द लिख दिए गए हों।
(9) “कपटपूर्वक" से कपट करने के आशय से कोई कार्य करना अभिप्रेत है, अन्यथा नहीं।
(10) “लिंग -पुलिंग वाचक शब्द “वह" और उसके व्युत्पन्न का प्रयोग किसी भी व्यक्ति के लिए
कहा जाता है, चाहे वह पुरुष हो या महिला या उभयलिंगी।
■ स्पष्टीकरण.- 'उभयलिंगी' का वही अर्थ होगा, जो उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 (2019 का 40) की धारा (2) के खंड (ट) में है;
(11) “सद्भावपूर्वक"- कोई बात "सद्भावपूर्वक" की गई या विश्वास की गई नहीं कही जाती है जो सम्यक सतर्कता और ध्यान के बिनाकी गई या विश्वास की गई हो;
(12) "सरकार" से केन्द्रीय सरकार या कोई राज्य की सरकार अभिप्रेत है;
(13) "संश्रय" इसके अन्तर्गत किसी व्यक्ति को
आश्रय, भोजन, पेय, धन, वस्त्र, आयुध, गोलाबारूद
या वाहन के साधन देना, या किन्हीं साधनों से चाहे वे
उसी प्रकार के हों या नहीं, जिस प्रकार के इस खंड में
प्रगणित हैं, किसी व्यक्ति की सहायता पकड़े जाने से
बचने के लिए करना, आता है;
(14) "क्षति" से कोई अपहानि अभिप्रेत हैं, जो
किसी व्यक्ति के शरीर, मन, ख्याति या सम्पत्ति को
अवैध रूप से कारित हुई हो ;
(15) "अवैध" और "करने के लिए वैध रूप से
आबद्ध" -"अवैध" शब्द प्रत्येक उस बात को
लागू है, जो अपराध हो, या जो विधि द्वारा प्रतिषिद्ध
हो, या जो सिविल कार्यवाही के लिए आधार उत्पन्न
करती हो और कोई व्यक्ति उस बात को करने के लिए
वैध रूप से आबद्ध कहा जाता है जिसका लोप करना
उसके लिए अवैध है;..
(16) “न्यायाधीश" से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है, जो
आधिकारिक तौर पर न्यायाधीश के रूप में अभिहित
किया गया है, इसके अंतर्गत ऐसा कोई व्यक्ति भी
आता है,
- (i) जो किसी विधिक कार्यवाही में, चाहे वह सिविल हो या दाण्डिक, अन्तिम निर्णय या ऐसा निर्णय, जो उसके विरुद्ध अपील न होने पर अन्तिम हो जाए या ऐसा निर्णय, जो किसी अन्य प्राधिकारी द्वारा पुष्ट किए जाने पर अन्तिम हो जाए, देने के लिए, विधि द्वारा सशक्त किया गया हो; या
- (ii) जो उस व्यक्ति निकाय में से एक हो, जो व्यक्ति निकाय ऐसा निर्णय देने के लिए विधि द्वारा सशक्त किया गया हो।
दृष्टान्त - किसी आरोप के संबंध में, अधिकारिता का प्रयोग
करने वाला कोई मजिस्ट्रेट जिसके लिए उसे जुर्माना
या कारावास का दण्ड देने की शक्ति प्राप्त है, चाहे
उसकी अपील होती हो या न होती हो, न्यायाधीश
है; .
(17) "जीवन" से, जब तक संदर्भ से प्रतिकूल
प्रतीत न हो, किसी मानव का जीवन अभिप्रेत है;
(18) “स्थानीय विधि से वह विधि अभिप्रेत है जो
भारत के किसी विशिष्ट भाग को ही लागू है;
- (ङ) प्रत्येक मध्यस्थ या अन्य व्यक्ति, जिसको किसी न्यायालय द्वारा, या किसी अन्य सक्षम लोक प्राधिकारी द्वारा, कोई मामला या विषय, विनिश्चय या रिपोर्ट के लिए निर्दिष्ट किया गया है;
- (च) प्रत्येक व्यक्ति जो किसी ऐसे पद को धारण करता हो, जिसके आधार पर वह किसी व्यक्ति को परिरोध में करने या रखने के लिए सशक्त हो;
- (छ) सरकार का प्रत्येक अधिकारी, जिसका ऐसे अधिकारी के नाते यह कर्तव्य है कि वह अपराधों का निवारण करे, अपराधों की सूचना दे, अपराधियों को न्याय के लिए उपस्थित करे, या लोक स्वास्थ्य, सुरक्षा या सुविधा का संरक्षण करे;
- (ज) प्रत्येक अधिकारी, जिसका ऐसे अधिकारी के नाते यह कर्तव्य है कि वह सरकार की ओर से किसी सम्पत्ति को ग्रहण करे, प्राप्त करे, रखे या व्यय करे, या सरकार की ओर से कोई सर्वेक्षण, निर्धारण या संविदा करे, या किसी राजस्व आदेशिका का निष्पादन करे, या सरकार के धन-संबंधी हितों पर प्रभाव डालने वाले किसी मामले में अन्वेषण या रिपोर्ट करे या सरकार के धन-संबंधी हितों से संबंधित किसी दस्तावेज को बनाए, अधिप्रमाणीकृत करे या रखे, या सरकार के धन-संबंधी हितों के संरक्षण के लिए किसी विधि के व्यतिक्रम को रोके;
- (झ) प्रत्येक अधिकारी, जिसका ऐसे अधिकारी के नाते यह कर्तव्य है कि वह किसी ग्राम, नगर या जिले के किसी पंथ निरपेक्ष सामान्य प्रयोजन के लिए किसी सम्पत्ति को ग्रहण करे, प्राप्त करे, रखे या व्यय करे, कोई सर्वेक्षण या निर्धारण करे, या कोई रेट या कर उद्गृहीत करे, या किसी ग्राम, नगर या जिले के लोगों के अधिकारों के अभिनिश्चय करने के लिए कोई दस्तावेज बनाए, अधिप्रमाणीकृत करे या रखे;
- (ञ) प्रत्येक व्यक्ति, जो कोई ऐसा पद धारण करता है जिसके आधार पर वह निर्वाचक नामावली तैयार करने, प्रकाशित करने, बनाए रखने, या पुनरीक्षित करने के लिए या निर्वाचन या निर्वाचन के किसी भाग को संचालित करने के लिए सशक्त हो;
- (ट) प्रत्येक व्यक्ति, जो-
- (i) सरकार की सेवा या वेतन में है या किसी लोक कर्तव्य के पालन के लिए सरकार से फीस या कमीशन के रूप में पारिश्रमिक पाता है;
- (ii) साधारण खंड अधिनियम, 1897 (1897 का 10) की धारा 3 के खंड (31) में यथा परिभाषित किसी स्थानीय प्राधिकारी की, किसी केन्द्रीय अधिनियम या राज्य अधिनियम के द्वारा या उसके अधीन स्थापित किसी निगम की या कम्पनी अधिनियम, 2013 (2013 का 18) की धारा 2 के खंड (45) में यथा परिभाषित किसी सरकारी कम्पनी की सेवा या वेतन में है।
■स्पष्टीकरण. -
- (क) इस खंड में किए गए वर्णनों में से किसी के अधीन आने वाले व्यक्ति लोक सेवक हैं, चाहे वे सरकार द्वारा नियुक्त किए गए हों या नहीं;
- (ख) प्रत्येक ऐसा व्यक्ति, जो लोक सेवक के ओहदे को वास्तव में धारण किया हुआ है, चाहे उस ओहदे को धारण करने के उसके अधिकार में कैसी ही विधिक त्रुटि हो, लोक सेवक है;
- (ग) “निर्वाचन" से किसी विधायी, नगरपालिका या अन्य लोक प्राधिकारी के सदस्यों का चयन करने के प्रयोजन से कोई निर्वाचन अभिप्रेत है, चाहे वह कैसे ही स्वरूप का हो,जिसके लिए चयन करने की पद्धति तत्समय प्रवृत्त किसी विधि द्वारा या उसके अधीन है।
दृष्टान्त
नगरपालिका आयुक्त, लोक सेवक है;
(29) “विश्वास करने का कारण" कोई व्यक्ति
किसी बात का विश्वास करने का कारण रखता है, यह
तब कहा जाता है जब वह उस बात के विश्वास करने
कार्यात कारण रखता है, अन्यथा नहीं;
(30) "विशेष विधि" से वह विधि अभिप्रेत है, जो
किसी विशिष्ट विषय को लागू हो;
(31 ) "विशेष विधि" से वह विधि अभिप्रेत है, जो
किसी विशिष्ट विषय को लागू हो;
(32 ) "मूल्यवान प्रतिभूति" से ऐसा कोई दस्तावेज
अभिप्रेत है, जो ऐसी दस्तावेज है, या होना तात्पर्थित
है, जिसके द्वारा कोई विधिक अधिकार सृजित
विस्तृत, अन्तरित, निर्बन्धित, निर्वापित किया जाए या
छोड़ा जाए या जिसके द्वारा कोई व्यक्ति यह
अभिस्वीकृत करता है कि वह विधिक दायित्व के
अधीन है, या अमुक विधिक अधिकार नहीं रखता है।
दृष्टान्त
क - एक विनिमयपत्र की पीठ पर अपना नाम लिख
देता है। इस पृष्ठांकन का प्रभाव किसी व्यक्ति को, जो
उसका विधिपूर्ण धारक हो जाए, उस विनिमयपत्र पर
का अधिकार अन्तरित किया जाना है, इसलिए यह
पृष्ठांकन मूल्यवान प्रतिभूति है;
(32) "जलयान" से कोई चीज अभिप्रेत है, जो
मानवों के या सम्पत्ति के जल द्वारा प्रवहण के लिए
बनाई गई हो;
(33) "स्वेच्छया"-कोई व्यक्ति किसी परिणाम
को स्वेच्छया कारित करता है, यह तब कहा जाता
है, जब वह उसे उन साधनों द्वारा कारित करता है,
जिनके द्वारा उसे कारित करना उसका आशय था या
उन साधनों द्वारा कारित करता है जिन साधनों को
काम में लाते समय वह यह जानता था, या यह
विश्वास करने का कारण रखता था कि उनसे उसका
कारित होना संभाव्य है;
दृष्टान्त
क लूट को सुकर बनाने के प्रयोजन से एक बड़े नगर
के एक बसे हुए गृह में रात को आग लगाता है और
इस प्रकार एक व्यक्ति की मृत्यु कारित कर देता है।
यहां क का आशय भले ही मृत्यु कारित करने का न
रहा हो और वह दुखित भी हो कि उसके कार्य से मृत्यु
कारित हुई है तो भी यदि वह यह जानता था कि
संभाव्य है कि वह मृत्यु कारित कर दे तो उसने
स्वेच्छया मृत्यु कारित की है;
(34) "विल" से कोई वसीयती दस्तावेज अभिप्रेत
है;
(35) "महिला" से किसी भी आयु की मानव नारी
अभिप्रेत है;
(36) “सदोष अभिलाभ" से विधिविरुद्ध साधनों
द्वारा ऐसी सम्पत्ति का अभिलाभ अभिप्रेत है, जिसका
अभिलाभ प्राप्त करने वाला व्यक्ति वैध रूप से हकदार
न हो;
(37) "सदोष हानि" से विधिविरुद्ध साधनों द्वारा
ऐसी सम्पत्ति की हानि अभिप्रेत है, जिसकी हानि
उठाने वाला व्यक्ति वैध रूप से हकदार हो;
(38) “सदोष अभिलाभ प्राप्त करना" और "सदोष
हानि उठाना"-कोई व्यक्ति सदोष अभिलाभ प्राप्त करता है, यह तब कहा जाता है जब कि वह व्यक्ति सदोष रखे रखता है और तब भी जबकि वह सदोष अर्जन करता है। कोई व्यक्ति सदोष हानि उठाता है, यह तब कहा जाता है, जब कि उसे किसी सम्पत्ति से सदोष अलग रखा जाता है और तब भी जबकि उसे किसी सम्पत्ति से सदोष वंचित किया जाता है और
(39) उन शब्दों और पदों के, जो इसमें प्रयुक्त हैं और
इस संहिता में परिभाषित नहीं हैं, किन्तु सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (2000 का 21)
और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में
परिभाषित हैं, वहीं अर्थ होंगे, जो क्रमशः उस
अधिनियम और संहिता में उनके हैं।
2. Definitions.-
In this Sanhita, unless
the context otherwise requires,
- (1) "act" denotes as well a series of acts as a single act;
- (2) "animal" means any living creature, other than a human being;
- (3) "child" means any person below the age of eighteen years;
- (4) "counterfeit".-A person is said to "counterfeit" who causes one thing to resemble another thing, intending by means of that resemblance to practise deception, or knowing it to be likely that deception will thereby be practised.
■Explanation 1.-It is not essential to counterfeiting that the imitation should be
exact.
■Explanation 2.-When a person
causes one thing to resemble another
thing, and the resemblance is such that a
person might be deceived thereby, it shall be presumed, until the contrary is proved,
that the person so causing the one thing to
resemble the other thing intended by
means of that resemblance to practise
deception or knew it to be likely that deception would thereby be practised;
(5) "Court" means a Judge who is
empowered by law to act judicially alone,
or a body of Judges which is empowered
by law to act judicially as a body, when
such Judge or body of Judges is acting judicially;
(6) "death" means the death of a human being unless the contrary appears from the context;
(7) "dishonestly" means doing anything with the intention of causing wrongful gain to one person or wrongful loss to
another person;
(8) "document" means any matter expressed or described upon any
substance by means of letters, figures or marks, or by more than one of those
means, and includes electronic and digital
record, intended to be used, or which may
be used, as evidence of that matter.
■Explanation 1.-It is immaterial by
what means or upon what substance the
letters, figures or marks are formed, or
whether the evidence is intended for, or
may be used in a Court or not.
Illustrations -
(a) A writing expressing the terms of a
contract, which may be used as evidencе
of the contract, is a document.
(b) A cheque upon a banker is a
document.
(c) A power-of-attorney is a document.
(d) A map or plan which is intended to be
used or which may be used as evidence, is
a document.
(e) A writing containing directions or
instructions is a document.
■ Explanation 2.-Whatever is
expressed by means of letters, figures or
marks as explained by mercantile or other
usage, shall be deemed to be expressed by
such letters, figures or marks within the
meaning of this section, although the
same may not be actually expressed.
Illustration. - A writes his name on the back of a bill of
exchange payable to his order. The meaning of the endorsement, as explained by mercantile usage, is that the bill is to
be paid to the holder. The endorsement is
a document, and shall be construed in the
same manner as if the words "pay to the holder" or words to that effect had been written over the signature;
(9) "fraudulently" means doing anything with the intention to defraud but not otherwise;
(10) "gender".-The pronoun "he" and its derivatives are used of any person, whether male, female or transgender.
■Explanation.- "transgender" shall have the meaning assigned to it in clause (k) of section 2 of the Transgender Persons (Protection of Rights) Act, 2019 (40 of 2019);
(11) "good faith".-Nothing is said to be done or believed in "good faith" which is done or believed without due care and attention;
(12) "Government" means the Central Government or a State Government;
(13) "harbour" includes supplying a
person with shelter, food, drink, money,
clothes, arms, ammunition or means of
conveyance, or the assisting a person by
any means, whether of the same kind as
those enumerated in this clause or not, to
evade apprehension;
(14) "injury" means any harm whatever
illegally caused to any person, in body,
mind, reputation or property;
(15) "illegal" and "legally bound to
do".-The word "illegal" is applicable to
everything which is an offence or which
is prohibited by law, or which furnishes
ground for a civil action; and a person is
said to be "legally bound to do" whatever
it is illegal in him to omit;
(16) "Judge" means a person who is
officially designated as a Judge and
includes a person,-
- (i) who is empowered by law to give, in any legal proceeding, civil or criminal, a definitive judgment, or a judgment which, if not appealed against, would be definitive, or a judgment which, if confirmed by some other authority, would be definitive;
- or (ii) who is one of a body or persons, which body of persons is empowered by law to give such a judgment.
Illustration. - A Magistrate exercising jurisdiction in
respect of a charge on which he lias
power to sentence to fine or
imprisonment, with or without appeal, is
a Judge;
(17) "life" means the life of a human
being, unless the contrary appears from
the context;
(18) "local law" means a law applicable
only to a particular part of India;
- (e) every arbitrator or other person to whom any cause or matter has been referred for decision or report by any Court, or by any other competent public authority;
- (f) every person who holds any office by virtue of which he is empowered to place or keep any person in confinement;
- (g) every officer of the Government whose duty it is, as such officer, to prevent offences, to give information of offences, to bring offenders to justice, or to protect the public health, safety or convenience:
- (h) every officer whose duty it is, as such officer, to take, receive, keep or expend any property on behalf of the Government, or to make any survey, assessment or contract on behalf of the Government, or to execute any revenueprocess, or to investigate, or to report, on any matter affecting the pecuniary interests of the Government, or to make, authenticate or keep any document relating to the pecuniary interests of the Government, or to prevent the infraction of any law for the protection of the pecuniary interests of the Government;
- (i) every officer whose duty it is, as such officer, to take, receive, keep or expend any property, to make any survey or assessment or to levy any rate or tax for any secular common purpose of any village, town or district, or to make, authenticate or keep any document for the ascertaining of the rights of the people of any village, town or district;
- (j) every person who holds any office by virtue of which he is empowered to prepare, publish, maintain or revise an electoral roll or to conduct an election or part of an election;
- (k) every person-
- (i) in the service or pay of the Government or remunerated by fees or commission for the performance of any public duty by the Government;
- (ii) in the service or pay of a local authority as defined in clause (31) of section 3 of the General Clauses Act, 1897 (10 of 1897), a corporation established by or under a Central or State Act or a Government company as defined in clause (45) of section 2 of the Companies Act, 2013 (18 of 2013).
■ Explanation.-
- (a) persons falling under any of the descriptions made in this clause are public servants, whether appointed by the Government or not;
- (b) every person who is in actual possession of the situation of a public servant, whatever legal defect there may be in his right to hold that situation is a public servant;
- (c) "election" means an election for the purpose of selecting members of any legislative, municipal or other public authority, of whatever character, the method of selection to which is by, or under any law for the time being in force.
Illustration.
A Municipal Commissioner is a public
servant;
(29) "reason to believe".-A person is
said to have "reason to believe" a thing, if
he has sufficient cause to believe that
thing but not otherwise;
(30) "special law" means a law
applicable to a particular subject;
(31) "valuable security" means a
document which is, or purports to be, a
document whereby any legal right is
created, extended, transferred, restricted,
extinguished or released, or whereby any
person acknowledges that he lies under
legal liability, or has not a certain legal right.
Illustration. - A writes his name on the back of a bill of
exchange. As the effect of this
endorsement is to transfer the right to the
bill to any person who may become the
lawful holder of it, the endorsement is a
"valuable security";
(32) "vessel" means anything made for
the conveyance by water of human beings
or of property;
(33) "voluntarily".-A person is said to
cause an effect "voluntarily" when he
causes it by means whereby he intended
to cause it, or by means which, at the time
of employing those means, he knew or
had reason to believe to be likely to cause
it.
Illustration - A sets fire, by night, to an inhabited
house in a large town, for the purpose of
facilitating a robbery and thus causes the
death of a person. Here, A may not have
intended to cause death; and may even be
sorry that death has been caused by his
act; yet, if he knew that he was likely to
cause death, he has caused death
voluntarily;
(34) "will" means any testamentary
document;
(35) "woman" means a female human
being of any age;
(36) "wrongful gain" means gain by
unlawful means of property to which the
person gaining is not legally entitled;
(37) "wrongful loss" means the loss by
unlawful means of property to which the
person losing it is legally entitled;
(38) "gaining wrongfully" and "losing
wrongfully".-A person is said to gain wrongfully when such person retains
wrongfully, as well as when such person
acquires wrongfully. A person is said to
lose wrongfully when such person is
wrongfully kept out of any property, as
well as when such person is wrongfully
deprived of property; and
(39) words and expressions used but not
defined in this Sanhita but defined in the
Information Technology Act, 2000 (21 of
2020) and the Bharatiya Nagarik
Suraksha Sanhita, 2023 shall have the
meanings respectively assigned to them in
that Act and Sanhita.

