भारतीय न्याय संहिता, 2023
THE BHARATIYA NYAYA SANHITA 2023 अधिनियम का संख्याक 45[25th December, 2023.]
![]() |
| THE BHARATIYA NYAYA SANHITA 2023 Section 3 General Explanations |
3. साधारण स्पष्टीकरण.- (1) इस संहिता में
सर्वत्र, अपराध की प्रत्येक परिभाषा, प्रत्येक दण्ड
उपबंध और प्रत्येक ऐसी परिभाषा या दण्ड उपबंध का
प्रत्येक दृष्टांत, साधारण अपवाद शीर्षक वाले
अध्याय में अन्तर्विष्ट अपवादों के अध्यधीन समझा
जाएगा, चाहे उन अपवादों को ऐसी परिभाषा, दण्ड
उपबंध या दृष्टांत में दुहराया न गया हो।
दृष्टान्त
- (क) इस संहिता की वे धाराएं, जिनमें अपराधों की परिभाषाएं अन्तर्विष्ट हैं, यह अभिव्यक्त नहीं करती कि सात वर्ष से कम आयु का बालक ऐसे अपराध नहीं कर सकता, किन्तु परिभाषाएं उस साधारण अपवाद के अध्यधीन समझी जानी हैं जिसमें यह उपबन्धित है कि कोई बात, जो सात वर्ष से कम आयु के बालक द्वारा की जाती है, अपराध नहीं है।
- (ख) क, एक पुलिस अधिकारी, वारण्ट के बिना, य को, जिसने हत्या की है, पकड़ लेता है। यहां क दोष परिरोध के अपराध का दोषी नहीं है, क्योंकि वह य को पकड़ने के लिए विधि द्वारा आबद्ध था, और इसलिए यह मामला उस साधारण अपवाद के अन्तर्गत आ जाता है, जिसमें यह उपबन्धित हैं कि "कोई बात अपराध नहीं है जो किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाए जो उसे करने के लिए विधि द्वारा आबद्ध हो।"
(2) प्रत्येक पद, जिसका स्पष्टीकरण इस संहिता के
किसी भाग में किया गया है, इस संहिता के प्रत्येक
भाग में उस स्पष्टीकरण के अनुरूप ही प्रयोग किया
गया है।
(3) जब कोई सम्पत्ति किसी व्यक्ति के कारण उस व्यक्ति का पति या पत्नी, लिपिक या सेवक के कब्जे में है, तब वह इस संहिता के अर्थ के अन्तर्गत उस व्यक्ति के कब्जे में है।
■ स्पष्टीकरण. -लिपिक या सेवक की हैसियत से
अस्थायी रूप से या किसी विशिष्ट अवसर पर
नियोजित कोई व्यक्ति इस उपधारा के अर्थ के
अन्तर्गत लिपिक या सेवक है।
(4) जब तक कि संदर्भ से प्रतिकूल आशय प्रतीत न
हो, इस संहिता के प्रत्येक भाग में किए गए कार्यों का
निर्देश करने वाले शब्दों का विस्तार अवैध लोपों पर
भी है।
(5) जब कोई आपराधिक कार्य कई व्यक्तियों द्वारा
अपने सबके सामान्य आशय को अग्रसर करने में
किया जाता है, तब ऐसे व्यक्तियों में से प्रत्येक व्यक्ति
उस कार्य के लिए उसी प्रकार दायित्व के अधीन है,
मानो वह कार्य अकेले उसी ने किया हो।
(6) जब कभी कोई कार्य, जो आपराधिक ज्ञान या
आशय से किए जाने के कारण ही आपराधिक है,
कई व्यक्तियों द्वारा किया जाता है, तब ऐसे व्यक्तियों
में से प्रत्येक व्यक्ति, जो ऐसे ज्ञान या आशय से उस
कार्य में सम्मिलित होता है, उस कार्य के लिए उसी
प्रकार दायित्व के अधीन है, मानो वह कार्य उस ज्ञान
या आशय से अकेले उसी द्वारा किया गया हो।
(7) जहां कहीं किसी कार्य द्वारा या किसी लोप द्वारा
किसी परिणाम का कारित किया जाना या उस
परिणाम को कारित करने का प्रयत्न करना अपराध
है, वहां यह समझा जाना है कि उस परिणाम का
अंशतः कार्य द्वारा और अंशत: लोप द्वारा कारित
किया जाना वही अपराध है।
दृष्टान्त
क अंशतः य को भोजन देने का अवैध रूप से लोप
करके और अंशतः य को पीट कर जानबूझकर य की
मृत्यु कारित करता है। क ने हत्या की है।
(8) जब कोई अपराध कई कार्यों द्वारा किया जाता
है, तब जो कोई या तो अकेले या किसी अन्य व्यक्ति
के साथ सम्मिलित होकर उन कार्यों में से कोई एक
कार्य करके उस अपराध के किए जाने में जानबूझकर सहयोग करता है, वह उस अपराध को करता है।
दृष्टान्त
(क) क और ख पृथक् पृथक् रूप से और विभिन्न समयों पर य को विष की छोटी - छोटी मात्राएं देकर
उसकी हत्या करने को सहमत होते हैं। क और ख य
की हत्या करने के आशय से सहमति के अनुसार य
को विष देते हैं। य इस प्रकार दी गई विष की कई
मात्राओं के प्रभाव से मर जाता है। यहां क और ख
हत्या करने में जानबूझकर सहयोग करते हैं और क्योंकि उनमें से प्रत्येक ऐसा कार्य करता है, जिससे
मृत्यु कारित होती है, वे दोनों इस अपराध के दोषी हैं,
यद्यपि उनके कार्य पृथक्हैं।
(ख) क और ख संयुक्त जेलर हैं, और अपनी उस हैसियत में वे एक कैदी य का बारी - बारी से एक
समय में 6 घंटे के लिए संरक्षण-भार रखते हैं। य को
दिए जाने के प्रयोजन से जो भोजन क और ख को
दिया जाता है, वह भोजन इस आशय से कि य की
मृत्यु कारित कर दी जाए, प्रत्येक अपने हाजिरी के
काल में य को देने का लोप करके वह परिणाम अवैध
रूप से कारित करने में जानते हुए सहयोग करते हैं। य
भूख से मर जाता है। क और ख दोनों य की हत्या के
दोषी हैं।
(ग) एक जेलर क, एक कैदी य का संरक्षण-भार
रखता है। क, य की मृत्यु कारित करने के आशय से,
य को भोजन देने का अवैध रूप से लोप करता है,
जिसके परिणामस्वरूप य की शक्ति बहुत क्षीण हो
जाती है, किन्तु यह क्षुधापीड़न उसकी मृत्यु,कारित
करने के लिए पर्याप्त नहीं होता। क अपने पद से च्युत
कर दिया जाता है और ख उसका उत्तरवर्ती होता है।
क से दुस्संधि या सहयोग किए बिना ख यह जानते
हुए कि ऐसा करने से संभाव्य है कि वह य की मृत्यु कारित कर दे, य को भोजन देने का अवैध रूप से
लोप करता है। य, भूख से मर जाता है। ख हत्या का
दोषी है किन्तु क ने ख से सहयोग नहीं किया,
इसलिए क हत्या के प्रयत्न का ही दोषी है।
(9) जहां कई व्यक्ति किसी आपराधिक कार्य को
करने में लगे हुए हैं या सम्बद्ध हैं, वहां वे उस कार्य के
आधार पर विभिन्न अपराधों के दोषी हो सकेंगे।
3. General explanations.-
(1)
Throughout this Sanhita every definition
of an offence, every penal provision, and
every Illustration of every such definition
or penal provision, shall be understood
subject to the exceptions contained in the
Chapter entitled "General Exceptions",
though those exceptions are not repeated
in such definition, penal provision, or
Illustration.
Illustrations.
- (a) The sections in this Sanhita, which contain definitions of offences, do not express that a child under seven years of age cannot commit such offences; but the definitions are to be understood subject to the general exception which provides that nothing shall be an offence which is done by a child under seven years of age.
- (b) A, a police officer, without warrant, apprehends Z, who has committed murder. Here A is not guilty of the offence of wrongful confinement; for he was bound by law to apprehend Z, and therefore the case falls within the general exception which provides that "nothing is an offence which is done by a person who is bound by law to do it".
(2) Every expression which is explained
in any Part of this Sanhita, is used in every Part of this Sanhita in conformity
with the explanation.
(3) When property is in the possession of
a person's spouse, clerk or servant, on
account of that person, it is in that
person's possession within the meaning
of this Sanhita.
■ Explanation.-A person employed
temporarily or on a particular occasion in
the capacity of a clerk or servant, is a
clerk or servant within the meaning of
this sub-section.
(4) In every Part of this Sanhita, except
where a contrary intention appears from
the context, words which refer to acts
done extend also to illegal omissions.
(5) When a criminal act is done by
several persons in furtherance of the
common intention of all, each of such
persons is liable for that act in the same
manner as if it were done by him alone.
(6) Whenever an act, which is criminal
only by reason of its being done with a
criminal knowledge or intention, is done
by several persons, each of such persons
who joins in the act with such knowledge
or intention is liable for the act in the
same manner as if the act were done by
him alone with that knowledge or
intention.
(7) Wherever the causing of a certain
effect, or an attempt to cause that effect,
by an act or by an omission, is an offence,
it is to be understood that the causing of
that effect partly by an act and partly by
an omission is the same offence.
Illustrations. A intentionally causes Z's death, partly
by illegally omitting to give Z food, and
partly by beating Z. A has committed
murder.
(8) When an offence is committed by
means of several acts, whoever
intentionally cooperates in the
commission of that offence by doing any one of those acts, either singly or jointly with any other person, commits that
offence.
- Illustrations. (a) A and B agree to murder Z by severally and at different times giving him small doses of poison. A and B administer the poison according to the agreement with intent to murder Z. Z dies from the effects the several doses of poison so administered to him. Here A and B intentionally cooperate in the commission of murder and as each of them does an act by which the death is caused, they are both guilty of the offence though their acts are separate.
- (b) A and B are joint jailors, and as such have the charge of Z, a prisoner, alternatively for six hours at a time. A and B, intending to cause Z's death, knowingly cooperate in causing that effect by illegally omitting, each during the time of his attendance, to furnish Z with food supplied to them for that purpose. Z dies of hunger. Both A and B are guilty of the murder of Z.
(c) A, a jailor, has the charge of Z, a
prisoner. A, intending to cause Z's death, illegally omits to supply Z with fool; in
consequence of which Z is much reduced
in strength, but the starvation is not sufficient to cause his death. A is
dismissed from his office, and B succeeds him. B, without collusion or cooperation
with A, illegally omits to supply Z with food, knowing that he is likely thereby to
cause Z's death. Z dies of hunger. B is guilty of murder, but, as A did not cooperate with B. A is guilty only of an attempt to commit murder.
(9) Where several persons are engaged or concerned in the commission of a
criminal act, they may be guilty of different offences by means of that act.
Illustration.
A attacks Z under such circumstances of
grave provocation that his killing of Z
would be only culpable homicide not
amounting to murder. B, having ill-will
towards Z and intending to kill him, and
not having been subject to the
provocation, assists A in killing Z. Here,
though A and B are both engaged in
causing Z's death, B is guilty of murder,
and A is guilty only of culpable homicide.

