भारतीय न्याय संहिता, 2023
THE BHARATIYA NYAYA SANHITA 2023 अधिनियम का संख्याक 45[25th December, 2023.]
![]() |
| The Bharatiya Nyaya Sanhita ( BNS ) 2023 Section 5 Commutation of sentence |
धारा 5. 'दण्डादेश का लघुकरण - समुचित सरकार,
अपराधी की सम्मति के बिना इस संहिता के अधीन
किसी दंड का, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,
202.3 की धारा 474 के अनुसार,किसी अन्य दंड में
लघुकरण कर सकेगी।
■ स्पष्टीकरण. - इस धारा के प्रयोजनों के लिए,
“समुचित सरकार" पद से,-
- (क) उन मामलों में केन्द्रीय सरकार अभिप्रेत है, जिनमें दंडादेश मृत्यु का दण्डादेश है, या ऐसे विषय जिस पर संघ की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार है, से संबंधित किसी विधि के विरुद्ध अपराध के लिए है; और
- (ख) उन मामलों में उस राज्य की सरकार अभिप्रेत है, जिसके भीतर अपराधी दण्डादिष्ट हुआ है, जहां कि दंडादेश (चाहे मृत्यु का हो या नहीं) ऐसे विषय, जिस पर राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार है, से संबंधित किसी विधि के विरुद्ध अपराध के लिए है।
Section 5. Commutation of sentence.-The
appropriate Government may, without the
consent of the offender, commute any
punishment under this Sanhita to any
other punishment in accordance with
section 474 of the Bharatiya Nagarik
Suraksha Sanhita, 2023.
■ Explanation.-For the purposes of this
section the expression "appropriate
Government" means,-
(a) in cases where the sentence is a
sentence of death or is for an offence
against any law relating to a matter to
which the executive power of the Union
extends, the Central Government; and
(b) in cases where the sentence (whether
of death or not) is for an offence against
any law relating to a matter to which the
executive power of the State extends, the
Government of the State within which the
offender is sentenced.

%202023%20Section%205%20Commutation%20of%20sentence..jpeg)